Input Devices in Hindi | इनपुट डिवाइस क्या है और इनपुट डिवाइस के उदाहरण

By | September 22, 2020

हैलो दोस्तों आपका Tech Karya में फिर से स्वागत है आज हम, इनपुट डिवाइस क्या है (What Is Input Device In Hindi) और इनपुट डिवाइस के प्रकार (Types Of Input Devices in Hindi) या इनपुट डिवाइस के नाम के बारे में विस्तृत रूप से बात करने वाले हैं। तो चलिए शुरू करते है आज का विषय, Input Device क्या है और इसके प्रकार क्या है?

Input Device in Hindi | Tech Karya

Input device वह डिवाइस होती हैं जो हमारे द्वारा दिये गये निर्देशों या आदेशों को कम्‍प्‍यूटर का दिमाग यानि सी.पी.यू. (CPU) तक पहुचाते हैं। कंप्यूटर में किसी भी प्रकार के डाटा को निर्देश देना या feed करना अथार्थ डाटा को enter करना input कहलाता है और कंप्यूटर द्वारा जो हमे process डाटा प्राप्त होता है उसे output कहते हैं।

कंप्यूटर में कुछ ऐसी मुख्य devices होती है जिसकी मदद से computer कार्य करता है या जिसके द्वारा हम कंप्यूटर को चलाते है। कंप्यूटर में दो तरह की devices होती है, पहला इनपुट डिवाइस और दूसरा आउटपुट डिवाइस और ये डिवाइस कंप्यूटर की सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। तो आज इन्ही में से इनपुट डिवाइस के बारे में discuss करने वाले हैं।

इनपुट डिवाइस क्या है (What is Input Device in Hindi)

इनपुट डिवाइस कंप्यूटर की वो device है जिसके जरिये कंप्यूटर को निर्देश या आदेश देते है या उपयोगकर्ता जिस इलेक्ट्रोनिक डिवाइस द्वारा computer में निर्देश या आदेश को भेजता है, वह डिवाइस Input Device कहलाता है। जब हम कोई डाटा, सूचना या निर्देश कंप्यूटर को भेजते हैं तो कंप्यूटर की सीपीयू (Central Processing Unit) उस डाटा या निर्देश को प्रोसेस करके हमें आउटपुट देता हैं। इनपुट डिवाइस द्वारा उपयोगकर्ता को computer से बातचीत (communicate) करने में मदद करता हैं।

उदाहरण के तौर पे- Mouse, Keyboard, Scanner, Remote, Joystick, Light Pen, Microphone, light pen, touchscreen इत्यादि इन सभी डिवाइसो के माध्यम से कंप्यूटर को हम इनपुट देते है।

इनपुट डिवाइस के उदाहरण (Examples of Input Devices List in Hindi)

नीचे हम कुछ निम्न प्रकार की input devices के बारे में उल्लेख करने वाले हैं।

की-बोर्ड (Keyboard)

की-बोर्ड सबसे महत्वपूर्ण और ज्यादा इस्तेमाल लिए जाने वाला typing input device हैं। यह कंप्यूटर का एक Peripheral device है जो टाइपराइटर के keyboard की तरह होता हैं, इसकी सहायता से कंप्यूटर या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में text और character के रूप मे डाटा इनपुट करने के लिए होता हैं। पिछले ब्लॉग में मैंने keyboard क्या है के बारे explain किया हैं।

कीबोर्ड letters, numbers, characters, और functions की अलग-अलग कुंजीओ का समूह होता है। यह कंप्यूटर से USB या वायरलेस कम्युनिकेशन के लिए Bluetooth द्वारा जोड़ा जाता हैं। कीबोर्ड दो प्रकार की साइज़ 84 या 101/102 कुंजियां आती है परंतु अब windows और internet के लिए ये 104 या 108 कुंजियां वाली कीबोर्ड भी मार्केट में उपलब्ध हैं।

  • Alphabetical Keys: कैपिटल A से Z या छोटे लेटर a से z तक
  • Numeric Keys: 0 से लेकर 9 तक
  • Function Keys: F1, F2, F3,… से F12 तक
  • Special Keys: Shift, Ctrl, Alt, Enter, Insert, Tab, Esc आदि
  • Arrow Movement keys: Up, down, Left, Right Arrow
  • Multimedia Keys: Play, Pause, Next Previous, Volume Button आदि (केवल मल्टिमीडिया कीबोर्ड में)

माउस (Mouse)

Mouse सबसे अधिक लोकप्रिय pointing input device है। यह एक प्रसिद्ध कर्सर-नियंत्रण डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल कर्सर को नियंत्रित करने और निर्देशांक के लिए किया जाता हैं। Mouse का प्रयोग graphical कार्य के साथ-साथ किसी भी Button या Menu पर क्लिक करने के लिए किया जाता हैं।

आमतौर पर, इसमें दो बटन होते हैं जिसे left और right बटन कहा जाता है और बटन के बीच एक पहिया जैसा मौजूद होता हैं। माउस का इस्तेमाल कंप्यूटर स्क्रीन पर कर्सर की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करते हैं, लेकिन इसके द्वारा कंप्यूटर में text या character इनपुट नहीं किया जा सकता हैं।

Mouse का इस्तेमाल विभिन्न कार्यो को करने के लिये किया जाता हैं, जैसे-

  • Cursor को कंप्यूटर screen पर कही भी ले जाना
  • डबल क्लिक करना
  • Select करना
  • Scroll करना
  • किसी Program को खोलना या बंद करना
  • Drag और Drop करना
  • कर्सर को Hower करना
  • अतिरिक्त Button इस्तेमाल के साथ-साथ अन्य कार्य करना
  • लैपटॉप Mouse के रूप में एक टचपैड का प्रयोग किया जाता है। स्मार्टफोन और टैबलेट primary इनपुट डिवाइस के रूप में टचस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं और उपयोगकर्ता की उँगली का उपयोग mouse की तरह करते हैं।

माउस निम्नलिखित प्रकार की पायी जाती है-

  1. ट्रैकबॉल माउस (Trackball Mouse)
  2. मैकेनिकल माउस (Mechanical Mouse)
  3. प्रकाशीय माउस (Optical Mouse)
  4. तार रहित माउस (Cordless Mouse)

स्कैनर (Scanner)

Scanner एक input device है, जो यह picture या document को स्कैन करता हैं और इसको एक डिजिटल फ़ाइल में परिवर्तित करता है तथा इसका आउटपुट कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है। यह images को डिजिटल फ़ाइल में बदलने के लिए optical character recognition तकनीकों का इस्तेमाल करता है। स्कैनर को कंप्यूटर के जरिये USB से जुड़ा होता है।

Scanner का प्रयोग किसी कागज (Page) पर बनी आकृति या लिखित जानकारी को सीधा Computer में इनपुट करता हैं जिसे डिजिटल रूप में बदलकर कंप्यूटर में स्टोर कर सकते है। इसका सबसे बड़े फायदे की बात यह है कि उपयोगकर्ता को निर्देशों को type नहीं करना पड़ता हैं।

स्कैनर विभिन्न प्रकार की होती हैं-

  1. फ्लैटबेड स्कैनर (Flatbed Scanner) – Documents को स्कैन करने के लिए एक सपाट सतह (flat surface) का उपयोग किया जाता है।
  2. फ्लैटबेड स्कैनर (Sheetfed scanner) – यह लेजर प्रिंटर की तरह जहां कागज स्कैनर में डाला जाता है।
  3. हैंडहेल्ड स्कैनर (Handheld scanner) – यह स्कैन किए जाने वाले पेज पर स्कैनर को खींचा जाता है।
  4. कार्ड स्कैनर (Card scanner) – ये business card को स्कैन करने के लिए किया जाता हैं।
  5. ड्रम स्कैनर (Drum scanner) – यह स्कैनर high resolution और विस्तृत स्कैन करने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं।

टचस्क्रीन (Touchscreen)

Touchscreen एक इनपुट डिवाइस है जो उपयोगकर्ताओं को अपनी उंगलियों का उपयोग करके कंप्यूटर स्क्रीन पर menu या किसी object का चयन या इनपुट करने की अनुमति देता हैं। यह लैपटॉप मॉनिटर, स्मार्टफोन, टैबलेट, कैश रजिस्टर आदि में टचस्क्रीन का व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है। साथ ही इसका प्रयोग आजकल रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, अस्पताल, शॉपिंग मॉल, ATM. इत्यादि में होने लगा हैं।

आजकल माउस के अलावा अधिकांश अब इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (GUI) को नेविगेट करने के लिए touchscreen के साथ आते हैं। उदाहरण के तौर पे, स्क्रीन को टच कर सकते है, फोन को lock या unlock कर सकते हैं, emails भेज सकते हैं, files खोल सकते हैं, videos चला सकते हैं आदि इसके अलावा, इसका प्रयोग बहुत सारे उपकरणों जैसे Smartwatch, Fitness Machine, Digital Camera, Car GPS इत्यादि में किया जाता हैं।

Touchscreen की विशेष कार्य निम्न प्रकार हैं-

  • Tap करना
  • Double-tap करना
  • Touch और hold करना
  • Drag और drop करना
  • Swipe करना
  • Pinch करना इत्यादि

माइक्रोफोन (Microphone)

माइक्रोफोन एक input device है जो उपयोगकर्ताओं को अपने कंप्यूटर में आवाज को इनपुट करने के लिए किया जाता है। माइक्रोफोन ऐसा device है जो अपनी आवाज़ या ऑडियो signals को डिजिटल डाटा में परिवर्तित करता है इसे माइक भी कहा जाता हैं। इसकी सहायता से हम अपने कंप्यूटर में audio data को डाल सकते हो यानी audio या आवाज को record करके store भी कर सकते हैं।

Microphone के जरिये Voice Recognition का इस्तेमाल करके अपने कंप्यूटर में टाइप भी कर सकते है। इसमे ऐसा डिवाइस लगा होता है जो आवाज को पहचानकर और उसे टाइप करता हैं। माइक्रोफोन सामान्य रूप से तीन प्रकार की होती हैं, जो क्रमशः Dynamic, Condenser और Ribbon होती हैं।

नीचे microphone की कुछ निम्नलिखित उपयोग दिये गये हैं-

  • वीडियो के लिए ऑडियो
  • कंप्यूटर गेमिंग में ऑडियो
  • ऑनलाइन बातचीत
  • म्यूजिक वाद्ययंत्र रिकॉर्डिंग
  • Singing, Podcast और Notes के लिए रिकॉर्डिंग ऑडियो
  • आवाज रिकॉर्ड करने वाला
  • आवाज को पहचानने वाला
  • VoIP – वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल

बारकोड रीडर (Barcode Reader)

Barcode Reader का इस्तेमाल किसी प्रोडक्ट की ऊपर छपे हुए barcode को पढ़ने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इनपुट डिवाइस है। Barcode reader द्वारा प्रोडक्ट उत्पाद की कीमत तथा उससे सम्बंधित दूसरी सूचनाओं को प्राप्त कर सकते हैं। बारकोड रीडर को बारकोड स्कैनर या पॉइंट ऑफ सेल (POS) स्कैनर नाम से भी जानते हैं।

यह बारकोड अधिकतर image को स्कैन करता है, इसे एक alphanumeric value में बदलता है, यह Barcode Reader कंप्यूटर से जुड़ा होता है जो बाद में कंप्यूटर स्क्रीन पर में दिखायी देता है। यह एक handheld scanner होता है और स्टेशनरी scanner में भी लगा होता हैं।

बायोमेट्रिक डिवाइस (Biometric Devices)

बायोमेट्रिक डिवाइस भी input device होता है जिसका उपयोग बायोमेट्रिक डाटा को कंप्यूटर में input करने के लिए किया जाता है। बायोमेट्रिक एक ऐसी device होती है जिसमें किसी व्यक्ति की उसकी biological विशेषताओं जैसे- उंगलियों के निशान, आंख के कॉर्निया, चेहरे की संरचना और व्यक्ति की आवाज आदि के माध्यम से पहचान किया जाता हैं।

Biometric Devices स्कैनिंग सुविधाओं और क्षमताओं के आधार पर यह विभिन्न प्रकार की हो सकती हैं-

  1. Face scanner
  2. Hand scanner
  3. Finger scanner
  4. Retina or iris scanner
  5. Voice scanner

वेबकेम (Webcam)

Webcam input device कैमरा होता है। जो कैमरा कंप्यूटर से जुड़ा होता है उसे वेबकैम (Webcam) कहा जाता है। वेब कैमरा ऐसे कैमरा को भी कहते हैं जिसको हम अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से जोड़कर picture लेने या video conferencing के लिए प्रयोग करते हैं। वेब कैमरा को लैपटॉप या कंप्यूटर से wire या wireless द्वारा connect करते हैं।

यह इंटरनेट के माध्यम से किसी भी स्थान पर मौजूद व्यक्ति को लाइव चित्र और वीडियो भेज या देख सकता है। हालांकि कई कंप्यूटर स्क्रीन और लैपटॉप में एक इन-बिल्ट camera और microphone के साथ आते हैं लेकिन अगर आपके कंप्यूटर में यह फ़ीचर्स नहीं है, तो आप एक अलग से वेब कैमरा को यूएसबी पोर्ट के माध्यम से जोड़कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

जॉयस्टिक (Joystick)

Joystick भी माउस की तरह एक पॉइंटिंग इनपुट डिवाइस है। जिसमे गोल आकार के साथ एक छड़ी (stick) लगा हुआ रहता है। यह छड़ी एक सॉकेट में फिट रहता है जो चारो तरफ मुक्त आवागमन करता है। छड़ी (stick) की गति screen पर कर्सर या पॉइंटर को नियंत्रित करती हैं।

जॉयस्टिक का उपयोग डिवाइस की चारो तरफ direction को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है| इसको कंट्रोल कॉलम के नाम से भी जानते है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल video game मे किया जाता है। जॉयस्टिक का आविष्कार U.S. Naval Research Laboratory में C. B. Mirick द्वारा किया गया था।

निष्कर्ष:

मुझे उम्मीद है की यह पोस्ट पढ़कर आपको, इनपुट डिवाइस क्या है (what is input device in hindi) और इनपुट डिवाइस के उदाहरण की जानकारी प्राप्त हो गयी होगी। इस पोस्ट में मैंने सभी इनपुट डिवाइस के बारे मे discuss नही किया है मैंने कुछ ही मुख्य कंप्यूटर की input devices को explain किया हैं।

अगर आपको यह पोस्ट (input device क्या है) पसंद आया है तो अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें। यदि कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेन्ट कर बताये। Tech Karya ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *