What is Monitor in Hindi | कंप्यूटर मॉनिटर क्या है और मॉनिटर के प्रकार

By | October 2, 2020

आप सभी का फिर से Tech Karya ब्लॉग पेज पर स्वागत है। आज हम कंप्यूटर मॉनिटर या कंप्यूटर में लगे Display के बारे में बात करने वाले है जैसे कि, कंप्यूटर मॉनिटर क्या है (What is Computer Monitor in Hindi), मॉनिटर के प्रकार (Types of Monitor in Hindi), इसका फुल फॉर्म क्या है और इसका आविष्कार कब हुआ?

What is Monitor in Hindi - Tech Karya

आज के ज़माने में अधिकतर लोग कंप्यूटर पर काम करते रहते है और सभी काम मॉनिटर पर जैसे, Remotely कार्य करना, Freelancing कार्य करना, शीट बनाना, डाटा डाउनलोड या अपलोड करना, गेम खेलना, मूवीज देखना, कंटेंट लिखना, फोटो एडिट करना इत्यादी करते है। वर्तमान समय मे हमे यह जरूर जानना चाहिए कि, कौन-सी monitor device अपनी आँखों के लिए अच्छा है या हमें सबसे बेहतर user-experience देता हैं।

Computer Monitor कंप्यूटर का वह डिवाइस है जिससे इनपुट किया हुआ डेटा प्रोसेस होने के बाद परिणाम (Result) या उत्तर प्राप्त होता हैं। Computer सिस्टम में मॉनिटर मुख्य भाग होता है। ये दिखने में बिल्कुल टेलीविजन की तरह होता है। अब आजकल सभी तरह की display devices में Super LCD 3 और Super AMOLED का इस्तेमाल किया जाता है चाहे वह मोबाइल का display हो या टेलीविजन का Display हो।

मॉनिटर क्या है (What is Monitor in Hindi)

मॉनिटर (monitor) कंप्यूटर की सबसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक आउटपुट डिवाइस होती हैं, जिसे आमतौर पर विज़ुअल डिस्प्ले यूनिट (VDU) कहा जाता है। ये देखने में TV की जैसा ही होता है। मॉनिटर और टेलीविजन मे सबसे बड़ा अंतर यह है कि मॉनिटर में channels को बदलनें के लिए television tuner नहीं होता है। अक्सर मॉनिटर का टेलीविजन की तुलना में बड़ा display resolution होता है। मॉनिटर मे बड़ा display resolution होने के कारण छोटे अक्षरो और अच्छे ग्राफ़िक्स या पिक्चर को देखने मे अधिक आसान बनाता हैं।

कंप्यूटर में इनपुट डाटा को process करके जानकारी को text, picture, audio या video आदि के रूप में कंप्यूटर स्क्रीन (monitor) पर प्रदर्शित करता है। यह कंप्यूटर की एक display unit या screen है जिसके बिना कंप्यूटर अधूरा होता हैं। Monitor आउटपुट डाटा को कंप्यूटर स्क्रीन पर soft copy के रूप मे प्रदर्शित करता है। कंप्यूटर मॉनिटर CPU (Central Processing Unit) से जुड़ा होता हैं, जब Mouse या Keyboard से जो भी डाटा कंप्यूटर में इनपुट करते है, तो उसे इस आउटपुट डिवाइस (monitor) में result को दिखाता हैं।

पुराने ज़माने में मॉनिटर को बनाने के लिए Cathode Ray Tubes (CRT) का इस्तेमाल होता था, ये मॉनिटर आकार में बड़े और वजन ज्यादा भी होता था। परन्तु टेक्नोलॉजी के विकास के साथ आजकल flat display वाली LCD स्क्रीन लैपटॉप, कंप्यूटर मॉनिटर, टेबलेट्स आदि मे बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं, जिसे फ्लैट पैनल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी कहते हैं। इस तरह की display device का वजन हल्का और पतला होता हैं साथ ही ये कम बिजली का उपयोग करती हैं।

Monitor Ka Full Form

मॉनिटर शब्द का अपना एक अर्थ होता है जिसका मतलब यह है कि एक ऐसा यंत्र जो इनपुट डाटा को कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित करना या दिखाना होता है।
Monitor का फुलफोर्म होता है-

M –  Mass
O –  On
N –  Newton
I –   Is
T –  Train
O –  On
R –  Rat

मॉनिटर के प्रकार (Types of Monitor in Hindi)

कंप्यूटर Monitor कई प्रकार की हो सकती है।

  1. CRT Monitor
  2. LCD Monitor
  3. LED monitor
  4. Plasma Monitor
  5. TFT Monitor

1. CRT Monitor in Hindi

CRT का फुलफोर्म “Cathode Ray Tube” है और हिंदी में “कैथोड किरण नलिका” कहते हैं। पहले CRT monitor सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला आउटपुट डिवाइस मॉनिटर था।, जिसे visul display unit(VDU) भी कहते हैं। इसको आप अपने घरो में पुरानी TV में या पुरानी computer मॉनीटर्स में जरूर देखा होगा जो पीछे की आकार में बड़े होते थे।

इस मॉनिटर का मुख्य भाग Cathode Ray Tube पर आधारित होता है, जिसे सामान्यतः picture tube कहते हैं। इस picture tube के सामने एक बड़ी स्क्रीन लगी होती है और इस स्क्रीन के पीछे एक picture tube होता है, जब picture tube में से स्क्रीन पर किरणें निकलती है तो स्क्रीन चमकने लगता है। इसके बाद स्क्रीन पर कोई आकृति या चित्र दिखाई देने लगती हैं।

2. LCD Monitor in Hindi

LCD का फुलफोर्म “Liquid Crystal Display” होता है। यह एक फ्लैट पैनल स्क्रीन टेक्नोलॉजी हैं। टेक्नोलॉजी के विकास के साथ CRT monitor का नया वर्जन LCD monitor आया, जो CRT monitor की तुलना मे अधिक छोटा और हल्का होता है। इसका इस्तेमाल कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन, नोटबुक कंप्यूटर इत्यादि की स्क्रीन मे किया जाता है।

ये मॉनिटर कई तरह की परतों से मिलकर बना होता हैं। LCD monitor मे polarized ग्लास की दो परतें होती हैं, जिनके बीच में एक लिक्विड क्रिस्टल सॉल्यूशन होता है। जब light पहली परत से होकर गुजरता है, तो विद्युत प्रवाह liquids crystals को align करता हैं। इस aligned किए हुए liquid crystals स्क्रीन पर साफ picture बनाने के लिए light को दूसरी परत से होकर गुजरना पड़ता हैं, जिससे हमे LCD स्क्रीन पर clear image दिखायी देती हैं।

LCD भी एक T.V. की तरह ही होता है परंतु यह CRT Monitor से बहुत पतला और हल्का होता है तथा इसकी display quality बहुत अच्छी और दिखने में बहुत आकर्षित होती है। LCD एक digital technology हैं। इसमे कम बिजली की खपत होती हैं।

3. LED Monitor in Hindi

LED का फुलफोर्म “Light Emitting Diode” है। LED monitor वर्तमान समय की सबसे latest टेक्नोलॉजी है या हम इसे LCD monitor का upgraded version भी बोल सकते है। इसमें एक flat panel display होता है और यह LCD मॉनिटर की तरह liquid crystal display टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता हैं।

LCD और LED के बीच केवल डिस्प्ले backlighting करने के लिए light के स्रोत का अंतर होता है तथा LED, backlighting के लिए light-emitting diodes इंडिकेटर का इस्तेमाल करते है। LED monitor में कई तरह की LED Panels होते हैं और हर एक पैनल मे डिस्प्ले के पीछे कई LEDs backlight लगी होती है, जबकि LCD monitor डिस्प्ले को backlight करने के लिए कोल्ड कैथोड फ्लोरोसेंट लाइट (CCFL) का इस्तेमाल करती हैं।

आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक जैसे, smartphone, tablets, LED TVs, laptops और computer screens इत्यादि उपकरणों में LED display का इस्तेमाल किया जाता है। LED मॉनिटर high contrast वाली साफ quality images को दिखाता हैं। यह अन्य monitor की तुलना में अधिक समय तक टिकती है तथा कम बिजली की खपत करती हैं।

4. Plasma Monitor in Hindi

Plasma Monitor डिस्प्ले devices की एक दूसरी latest technology है। प्लाज्मा मॉनिटर भी एक flat panel display होता है, जो plasma display तकनीक पर आधारित है, इसलिए इसको Plasma Display भी कहा जाता हैं।

इस Plasma Monitor की स्क्रीन काँच की बनी होती है। इन काँच की स्क्रीन में कैमीकल व गैसों का मिश्रण भरा होता है। ये बहुत पतली स्क्रीन होने के साथ वजन मे हल्की और बिजली भी कम इस्तेमाल करती हैं। इस मॉनिटर में Liquid Crystal Display (LCD) तकनीक प्रयोग किया जाता है। यह LED और LCD की तुलना में अधिक महंगा होता हैं।

Plasma मॉनिटर high contrast वाली display होती हैं, जिसमें अधिक brightness और vibrant colors होता हैं। Plasma Display लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले (LCD) की तुलना मे अधिक बेहतर होता हैं जिसमें एक्शन फिल्में, स्पोर्ट्स गेम, और बहुत कुछ देखने के लिए एक अलग शानदार visual experience प्रदान करता हैं।

5. TFT Monitor in Hindi

TFT की फुल फॉर्म “Thin Film Transistor” होता है और इसको हिन्दी में पतली फिल्म का ट्रांजिस्टर कहते हैं। TFT एक display device टेक्नोलॉजी है, जो यह LCD monitor, mobile screen या अन्य display devices हेतु प्रयोग में लाया जाता है। TFT monitor दूसरे display की तुलना मे एक अच्छी गुणवत्ता का display होता हैं। अब TFT मॉनिटर में अच्छी quality की images और videos देखने को मिलता हैं।

ये मॉनिटर कंप्यूटर के display के रूप में इस्तेमाल की जानी वाली नई टेक्नोलॉजी हैं। इसमें भी LED की तरह Flat Panel Display का इस्तेमाल करते है। यह हल्की वजन और आकार मे पतली होती हैं, साथ ही ये बिजली की खपत भी कम करता हैं। आमतौर पे ये टेक्नोलॉजी brightness और picture contrast आदि को अधिक बेहतर बनाने में काम आता हैं।

मॉनिटर का इतिहास (History of Monitor in Hindi)

सन 1897 में, सबसे पहले फर्डीनांड ब्राउन (Karl Ferdinand Braun) ने cathode ray monitor का आविष्कार किया था। वह एक जर्मन वैज्ञानिक थे। फर्डीनांड ब्रॉन ने कैथोड रे ट्यूब की खोज की थी। इन्होंने एक फ्लोरोसेंट स्क्रीन के साथ-साथ CRT के बारे में introduce किया था, जिसे कैथोड रे ऑसिलोस्कोप (Oscilloscope) के नाम से जानते है। ऑसिलोस्कोप एक इलेक्ट्रॉनिक display device है जिसमें कैथोड रे ट्यूब (CRT) मौजूद होता है, जो electrical signals के visible picture को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं।

Conclusion:

तो उम्मीद है कि इस ब्लॉग के जरिये आप कंप्यूटर मॉनिटर की जानकारी, जैसे Computer Monitor Kya Hota Hai और मॉनिटर कितने प्रकार के होते हैं? या Monitor Kaisa Hota Hai? इन सभी के बारे मे अच्छे से समझ गए होंगे। आपको यह ब्लॉग, कंप्यूटर मॉनिटर क्या है (What is Computer Monitor in Hindi) के बारे मे कैसा लगा हमें कमेन्ट कर जरूर बताएं और यदि कोई इस Tech Karya वेबसाइट से संबंधित कोई सुझाव व सवाल हो तो आप हमें कमेन्ट बॉक्स में शेयर कर सकते है, धन्यवाद!

One thought on “What is Monitor in Hindi | कंप्यूटर मॉनिटर क्या है और मॉनिटर के प्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *